एसडीएम और तहसीलदार पर हमला करने वाला शराब माफिया रिंकू भाटिया इंदौर एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

एसडीएम और तहसीलदार पर हमला करने वाला शराब माफिया रिंकू भाटिया इंदौर एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

धार,मो अल्ताफ़। धार (Dhar) जिले के कुक्षी मे अवैध शराब परिवहन को रोकने गये एसडीएम और तहसीलदार की मारपीट करने के मामले मे कुख्यात शराब माफिया मनजीत सिंह उर्फ रिंकू भाटिया को इंदौर पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर धार पुलिस को सौंप दिया है और अब उसे धार के कुक्षी मे न्यायालय मे पेश करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़े…IMD Alert: सोमवार को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड-कोहरा, जानें अपडेट

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कुक्षी एसडीएम नवजीवन पंवार और नायब तहसीलदार राजेश भिडे को ट्रक से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे थे लेकिन यहाँ अवैध शराब माफियाओं द्वारा दोनों अधिकारियों के साथ मारपीट की गई थी, इस मामले मे कुख्यात शराब माफिया मनजीत सिंह उर्फ रिंकू भाटिया को भी आरोपी बनाया गया था और इसके बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश मे जुटी हुई थी, और इंदौर पुलिस की मदद से इसे इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है, यह इंदौर से बाहर कहीं भागने की फिराक मे था, अब पुलिस आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश करेगी, जहां से पूछताछ के लिए रिमांड प्राप्त किया जा सकेगा। वहीं इस मामले मे मुख्य आरोपी सुखराम अभी भी फरार चल रहा है।

यह भी पढ़े…नवागत एसडीएम ने चार्ज संभालते ही किया, अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का प्रयास

एसपी आदित्य प्रतापसिंह ने बताया कि रिंकू भाटिया को इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है और अब इसे कुक्षी न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”765384197″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews