Lok Sabha Election 2024: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया मतदान, बोले- संविधान बचाने लोग कांग्रेस के साथ हैं

मध्य प्रदेश में आज अंतिम चरण में आठ लोकसभा सीट देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर में, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगौन (अजजा) एवं खंडवा में मतदान हो रहा है। धार में आज सुबह बारिश हुई बावजूद इसके मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा था अब जबकि धूप है फिर भी मतदान केंद्रों पर लोग लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।   
Umang Singhar

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में आज अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में मतदान चल रहा है, मतदान केंद्रों पर लम्बी लम्बी लाइनें दिखाई दे रही हैं, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियाँ जीत के दावे कर रही हैं, इस बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी धार में अपने मतदान केंद्र पर वोट डाला, उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए लोग कांग्रेस के साथ खड़े हैं उन्होंने एक सवाल एक जवाब में कहा कि परिणाम बताएगा कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती हैं।

इन 8 सीटों पर हो रहा है मतदान 

मध्य प्रदेश में आज अंतिम चरण में आठ लोकसभा सीट देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर में, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगौन (अजजा) एवं खंडवा में मतदान हो रहा है। धार में आज सुबह बारिश हुई बावजूद इसके मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा था अब जबकि धूप है फिर भी मतदान केंद्रों पर लोग लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में मतदान बढ़ रहा है ये कांग्रेस के पक्ष में :उमंग 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गंधवानी के ग्राम बारिया में मतदान केंद्र 258 पर मतदान किया, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा है तो कांग्रेस के पक्ष में हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता संविधान बदलना चाहते हैं इनके नेता नहीं चाहते कि देश में चुनाव हो लेकिन जनता चाहती है इसलिए वो संविधान बचाने के लिए कांग्रेस के साथ है, एक सवाल के जवाब में उमंग सिंघार ने कहा कि चुँव परिणाम बताएगा कि कांग्रेस कितनी सीटें जीती हैं।

[dgv_vimeo_video id=”945697562″]

धार से मो. अंसार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews