
lokayukta police action
Lokayukta Action: भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन के बावजूद प्रदेश में सरकारी मुलाजिम घूस लेने की आदत को छोड़ नहीं रहे, आज एक बार फिर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए एक कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा है, गिरफ्तार कर्मचारी ग्राम रोजगार सहायक है वो 5000/- रुपये की रिश्वत ले रहा था।
लोकायुक्त एसपी कार्यालय इंदौर से मिली जानकारी के मुताबिक धर जिले के बदनावर की ग्राम पंचायत सांगवी में रहने वाले अनिल निनामा नामक ग्रामीण ने एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें रिश्वत मांगे जाने की शिकायत थी।
PM AWAS किस्त की राशि ट्रांसफर करने मांगी रिश्वत
आवेदक ने शिकायत में कहा कि उसे एवं उसकी माताजी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना में अलग अलग दो आवास (कुटीर) स्वीकृत हुए थे स्वीकृत आवासों की पहली किस्त 25000 – 25000 रु आवेदक एवं उसकी माताजी को मिलना थी, इस पैसे को खाते में ट्रांसफर करने के रोजगार सहायक मदन लाल डामर ने 15000/- रुपए रिश्वत की मांग की है।
5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इसलि जाँच की और सत्यापन में आरोपी रोजगार सहायक द्वारा 15000/- रुपये मांगे जाने की पुष्टि हुई। शिकायत सही पाये जाने पर आज 17 अप्रैल को ही ट्रेप दल का गठन किया गया और तय समय पर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत की राशि की पहली क़िस्त 5000/- रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

