महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी करने के साथ बना रही मास्क

महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी करने के साथ बना रही मास्क

धार/मोहम्मद अंसार

पूरा देश इस समय कोरोनावायरस से जंग लड़ रहा है। धार जिले की डीआरपी लाइन में महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ साथ लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करवाने मैं भी अहम भूमिका निभा रही हैं तो दूसरी ओर पार्ट टाइम में महिला पुलिसकर्मी डीआरपी ऑफिस मैं कॉटन के कपड़े का मास्क बनाने का काम कर रही हैं। यहां कपड़े के मास्क में अलग से जेब भी बनाया जा रहा है जिसमें पुलिसकर्मी हाथ साफ करने के लिए टिशु पेपर भी रख सकते हैं।

5 से 10 महिला पुलिसकर्मी 1 दिन में कम से कम 200 से अधिक मास्क बना देते हैं और यहां मास्क पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस की सुरक्षा के लिए धार जिले के 23 पुलिस थाने एवं झाबुआ जिले के पुलिस थानों में निशुल्क बांटने का बीड़ा उठाया है। धार जिले में महिला आरक्षक दिव्या शर्मा, मेनका बडोले, रोमा सोलंकी एवं उनके साथियों ने एक घंटे में मास्क बनाने का काम सीख लिया। दिव्या शर्मा ने बताया इस महामारी के संकट की घड़ी में हम ड्यूटी के साथ-साथ सुरक्षा का भी काम को हम अपना फर्ज समझ कर निभा रहे हैं हमें गर्व है कि हम देश के जवानों के लिए यह मास्क बना रहे हैं यदि हमारा देश का जवान सुरक्षित रहेगा तो हमारा देश की सुरक्षा करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews