Dhar News: खनिज विभाग ने की कार्रवाई, 1 पोकलेन मशीन और डंपर जब्‍त

Dhar News: खनिज विभाग ने की कार्रवाई, 1 पोकलेन मशीन और डंपर जब्‍त

Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले में इन दिनों खनन माफिया राजनीती रुबाब के दम पर अवैध रूप से पहाड़ियों को छलनी करने में लगे हुए है। जिसका एक ताजा मामला तीस गांव का है, जहां पिछले 3 सालों से अवैध खनन जारी था। जिसे लेकर ग्रामीण काफी समय से इसका विरोध भी कर रहे थे लेकिन माफिया पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। तब जाकर स्थानीय लोगों ने खनिज विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसपर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

[dgv_vimeo_video id=”859244531″]

बगैर अनुमति की जा रही थी खुदाई

दरअसल, तीस गांव में माफिय द्वारा बगैर अनुमति के मुरम की खुदाई की जा रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 1 पोकलेन मशीन सहित डंपर जब्त कर लिया गया है। जिससे माफियाओं में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खनन माफिया खुद को मंत्री समर्थक बताकर बीते 2 सालों से यहां पर मुरम की खुदाई कर रहा था। सूचना के बाद पहली बार टीम ने कार्रवाई की है। साथ ही भारी जुर्माना भी लगाया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”859244146″]

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews