“नव-संकल्प शिविर” में 2028 विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाएगी कांग्रेस, BJP सरकार को घेरने की तैयारी

उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को बताया जाएगा कि विधानसभा के आगामी सत्र में सरकार से मुकाबले के लिए तौर तरीके बताए जाएंगे जिससे वे हर मुद्दे पर ज्यादा मजबूती से सरकार की घेराबंदी कर सकें
Umang Singhar Dhar

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारी शुरू कर दी है, पार्टी अपने विधायकों को जनता के बीच कांग्रेस की रीति नीति को और भाजपा सरकार की नाकामियों को मजबूती से बताने के लिए तैयार कर रही है इसके लिए 21 और 22 जुलाई को मांडव (मांडू ) में नव संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पार्टी के सभी विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार नव संकल्प शिविर की तैयारियों की जानकारी लेने मांडव में ही है, शिविर के लिए विधायकों का पहुंचना भी शुरू हो गया है, सिंघार ने आयोजन स्थल JMD रिसोर्ट में शिविर की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं से और रिसोर्ट स्टाफ से चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए।

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे वर्चुअल जुड़ेंगे 

मीडिया से बात करते हुए उमंग सिंघार ने बताया कि शिविर में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सांसद विवेक तन्खा, सुप्रिया श्रीनेत जैसे कई बड़े नेता शामिल होंगे वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे और विधायकों का उत्साहवर्धन करेंगे, इस 2 दिवसीय शिविर में कुल 12 सत्र होंगे जिसमें अलग अलग विषयों पर चर्चा होगी।

प्रशिक्षण शिविर कहने पर भाजपा पर पलटवार  

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा के नेता इसे प्रशिक्षण शिविर बता रहे हैं लेकिन वास्तव में प्रशिक्षण की जरुरत भाजपा के नेताओं को है जो उन्होंने पचमढ़ी में दिया, मेरा मानना है कि जो विधायक होता है वो अपने क्षेत्र का नेता होता है उसे प्रशिक्षण की जरुरत नहीं होती उसे मध्य प्रदेश के भविष्य की चिंता होनी चाहिए जो कांग्रेस को है।

इन मुद्दों पर BJP सरकार को घेरने की तैयारी  

उन्होंने कहा कि प्रदेश की चिंता को लेकर ही ये चिंतन शिविर आयोजित हो रहा है, किस प्रकार से भाजपा सरकार झूठ बोलकर राज कर रही है, युवाओं को रोजगार नहीं हैं, महिला अत्याचार बढ़ रहे हैं, किसान , व्यापारी सब वर्ग परेशान है, लोगों के अधिकार छीने जा रहे है पिछड़ों को आरक्षण नहीं मिल रहा , करोड़ों रुपए के घोटाले हो रहे हैं इन सबका जवाब अब कांग्रेस देगी।

[dgv_vimeo_video id=”1102874079″]

धार से मो. अन्सार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews