मप्र चुनाव : भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर चले लात घूंसे, कई गिरफ्तार

MP-elections--BJP-Congress-workers-clash-with-each-other

धार।

मध्यप्रदेश में धार विधानसभा के क्षेत्र के श्रीनगर मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से कुर्सियां भी जमकर फेंकी गई। घटना गुलमोहर कॉलोनी की हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया ।घटना के बाद मतदान रोका दिया गया। हांलाकि कुछ देर बाद फिर से मतदान शुरु किया गया। वही सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

धार पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुमार गड्ढा क्षेत्र में मतदान केंद्र के नजदीक विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस के लियाकत पटेल और भाजपा के बाला बागवान समेत पांच समर्थकों को हिरासत में लिया हैं। विवाद की जड़ प्रथम दृष्टया पार्टीबन्दी सामने आयी हैं। विवाद के बाद निर्मित तनाव की स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। इस बीच कुछ देर के लिये अवरुद्ध हुआ मतदान पुन: सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया हैं।

वही शिवपुरी के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भी विवाद की खबर सामने आई है। यहां ग्राम एडवारा में कांग्रेस  और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।इस झगड़े में भाजपा एजेंट कमल सिंह लोधी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बीजेपी के वीरेंद्र रघुवंशी मौके पर पहुंचे। इंदार थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews