MP News: व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय पर भड़की पूर्व मंत्री रंजना बघेल, कहा-घर आकर जूते मारूँगी

MP News: व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय पर भड़की पूर्व मंत्री रंजना बघेल, कहा-घर आकर जूते मारूँगी

MP News: व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय और मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री रंजना बघेल के बीच टकरार का देखने को मिल रही है। आनंद राय ने आज फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें रंजना बघेल जयस नेता और विधायक डॉ हीरालाल अलावा को माला पहनाते नजर आई। इस पोस्ट पर रंजना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि, “आनंद राय को घर आकर जूते मारूँगी।”

[dgv_vimeo_video id=”808404569″]

दरअसल, आनंद राय द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो 2 साल पुराना है। जब जनपद भवन और पुल का लोकार्पण हुआ था। रंजना बघेल ने इस वीडियो को हटाने की मांग की। ऐसा ना करने पर उन्होनें राय के खिलाफ FIR करवाने की बात कही और घर जाकर जूते से मारने की बात भी कही।

वीडियो शेयर करते हुए आनंद राय ने लिखा था कि, “अगले चुनाव में कुक्षी-मनावर सीट पर साझा रणनीति बनी। रंजना बघेल जयस संगठन का साथ देंगी। मनावर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सचिन पांडे भी साथ होंगे।”

वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर मनावर नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन पांडे ने कहा कि “आनंद राय झूठा प्रचार कर रहे हैं। हम बीजेपी के के पुराने और सच्चे कार्यकर्ता हैं। रही बात विधायक डॉ हीरालाल की तो अपने फैसले के लिए आजाद हैं। उन्होनें इस मामले का जवाब कोर्ट में देने की बात भी कही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews