नव संकल्प शिविर मांडू: एमपी कांग्रेस के विधायकों ने बदलाव का लिया संकल्प, BJP सरकार पर साधा निशाना

"नव संकल्प शिविर" के दूसरे दिन- संविधानवाद, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास जैसे कांग्रेस के मूल सिद्धांतों पर वरिष्ठ नेताओं के संबोधन हुए।
Nav Sankalp Camp Mandu

मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायकों ने आने वाले विधानसभा चुनाव 2028 से पहले नव निर्माण का, मध्य प्रदेश में बदलाव का संकल्प लिया है, ऐतिहासिक शहर मांडू (मांडव) में दो दिन चले नव संकल्प शिविर में प्रदेश कांग्रेस के विधायकों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सियासत के गुर सिखाये, भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बनाने, उसकी कमियाँ जनता तक पहुंचाने का खाका तैयार किया गया ।

21 और 22 जुलाई को मांडू के रिसोर्ट में आयोजित नव संकल्प शिविर में 12 सत्र हुए जिसमें विधायकों को अलग अलग विषयों पर वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया और भाजपा सरकार से लड़ाई लड़ने के तरीके बताये, संबोधित करने वालों में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, विवेक तन्खा, अजय माकन, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार आदि शामिल थे।

समापन दिन पर कांग्रेस की डिजिटल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत भी मांडू पहुंची , मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा ये बहुत निष्ठावान हैं, हमारे नेता और कार्यकर्ता मज़बूती से लड़ने की रणनीति बना रहे हैं सोशल मीडिया पर इस लड़ाई को बड़े स्तर  पर ले जाएँगे, उन्होंने कहा मप्र सरकार आदिवासी दलितों के साथ बर्बरता कर रही है ऐसे मामले को हम उखाड़ फेंकेंगे ।

सुप्रिया श्रीनेत ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कसा तंज  

उपराष्ट्रपति के इस्तीफ़े के सवाल पर सुप्रिया ने कहा कि उन्होंने अचानक इस्तीफा क्यों दिया ये आश्चर्य की बात है लेकिन इसमें कई परतें है जो धीरे धीरे खुलेंगी, उन्होंने कहा कि इसमें एक सीख भी है कि जब आप किसी संवैधानिक पद पर हों तो आपकी निष्ठा संविधान के प्रति होनी चाहिए, वर्ना ऐसे ही बेआबरू होना पड़ता है।

विधायकों ने शिविर में रखी अपनी अपनी बात 

मध्य प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने  मध्य प्रदेश के नव निर्माण का, मध्य प्रदेश में बदलाव का संकल्प लिया है इन दो दिनों में सभी विधायकों ने अपनी अपनी बात रखी और वरिष्ठ नेताओं की बात सुनी और संकल्प लिया कि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाना है।

MP को बदहाली से निकालने का संकल्प लिया

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश बदहाल है उसे बदहाली से निकालने का संकल्प लिया है, दलित, आदिवासी,महिला, किसान पर हो रहे अत्याचार से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है, युवाओं को बेरोजगारी के दलदल से निकालने का संकल्प लिया है, कांग्रेस ने भाजपा सरकार की बर्बरता से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है।

उमंग सिंघार ने पीएम मोदी, मोहन यादव पर उठाये सवाल 

उमंग सिंघार ने कहा कि देश हो या प्रदेश यहाँ के मुखिया विपक्ष की आवाज सुनना नहीं चाहते , जनता की आवाज को सदन में सुनना नहीं चाहते, प्रधानमंत्री मानसून सत्र शुरू होते ही विदेश चले गए राहुल गांधी ने कहा उन्हें होना चाहिए वे सरकार के मुखिया हैं उनकी जवाबदेही बनती है, मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मोहन यादव सदन से गायब हो जाते हैं , जनता ने जिम्मेदारी दी है तो जवाबदेही भी तो निभाएं।

2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया  

उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने सड़क से लेकर विधानसभा तक सरकार को बेनकाब करने का ब्ल्यू प्रिंट बना लिया है हम जनता के साथ है उसे कोई भी परेशानी होगी तो हमारा हर विधायक हर नेता जनता के साथ मिलेगा, इस शिविर से कांग्रेस में ये भरोसा जागा है कि 2028 में एक बार फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

[dgv_vimeo_video id=”1103456034″]

[dgv_vimeo_video id=”1103453536″]

[dgv_vimeo_video id=”1103456173″]

[dgv_vimeo_video id=”1103453943″]

धार से मो, अन्सार की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews