प्लॉट का नामांतरण करने के बदले पटवारी ने प्रॉपर्टी डीलर से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

मनावर तहसील कार्यालय के बाहर छिपकर खड़ी लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने तहसील कार्यालय में छापा मारा और पटवारी प्रवीण पाटीदार को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। 
Lokayukta police Indore caught a Patwari red-handed accepting bribe

Lokayukta police Indore caught a Patwari red-handed accepting bribe

लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने आज सोमवार को एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, आरोपी पटवारी एक प्रॉपर्टी डीलर से उसके द्वारा बेचे गए दो प्लॉट के नामांतरण कीन के बदले 20,000/- रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय इंदौर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक धार जिले के मनावर में तिलक मार्ग मंगल चौक सब्जी मंडी के पास रहने वाले अरुण कुमार तिवारी नेएक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें  मनावर तहसील में पदस्थ हल्का पटवारी प्रवीण पाटीदार पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे

शिकायतकर्ता अरुण कुमार तिवारी के मुताबिक वो प्रॉपर्टी डीलर है और प्लॉट, जमीन आदि को बेचता खरीदता है, उसने हाल ही में ग्राम ओपंचायत कस्थली में अंकुश सोनी नामक व्यक्ति को दो प्लॉट बेचे थे जिसके नामांतरण के लिए मनावर तहसील में आवेदन दिया था।

प्लॉट के नामांतरण के बदले मांगी रिश्वत 

तहसील में पदस्थ पटवारी प्रवीण पाटीदार नामांतरण के लिए परेशान कर रहा है और प्रति प्लॉट 10,000/- रुपये के हिसाब से 20,000/- रुपये की मांग कर रहा है, शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने लोकायुक्त इंदौर एसपी राजेश सहाय के निर्देश पर सत्यापन किया जिसमें शिकायत सही निकली।

लोकायुक्त पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल  

रिश्वत का मांगा जाना प्रमाणित होने पर लोकायुक्त इंदौर की टीम ने ट्रैप प्लान किया और आज सोमवार को  शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि की पहली क़िस्त 10,000/- रुपये लेकर पटवारी के पास भेजा, आवेदक अरुण कुमार तिवारी ने मनावर तहसील कार्यालय में पटवारी प्रवीण पाटीदार से मुलाकात की और उसे 10,000/- रुपये दे दिए और टीम को इशारा कर दिया।

रिश्वत हाथ में आते ही दबोचा पटवारी 

मनावर तहसील कार्यालय के बाहर छिपकर खड़ी लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने तहसील कार्यालय में छापा मारा और पटवारी प्रवीण पाटीदार को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।  पुलिस ने आरोपी पटवारी केखिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर  लिया है और जाँच में ले लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews