
Dhar News : मध्यप्रदेश की धार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां बच्चा चोर गिरोह की अफवाह ने लोगों की जान आफत में डाल दी थी। जिसके चक्कर में लोगों ने भीख मांग रहे फकीरों की जमकर पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो भी बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही, उन लोगों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि वे फकीर है जो भीख मांग कर अपना गुजर-बसर करते हैं।
राजोद नगर का मामला
दरअसल, मामला राजोद नगर का है, जहां किसी ने यह अफवाह फैला दी थी कि शहर में बच्चा चोर गिरोह घूम रहा है। जिसके बाद लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया और भीख मांगने वाले फकीरों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। वो लोग बार-बार विनती करते रहे लेकिन भीड़ ने उनकी एक ना सुनी। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया, जिन्होंने फकीरों के साथ मारपीट की थी।
[dgv_vimeo_video id=”815563489″]
आरोपियों की तलाश जारी
मामले को लेकर एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि, धार जिले के राजोद में बड़वानी और खरगोन जिले के कुछ लोग भीख मांग कर अपना गुजर-बसर कर रहे थे लेकिन बच्चा चोरी की अफवाह के चलते लोगों ने उनके साथ मारपीट की। राजोद थाना प्रभारी सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे और उन लोगों को छुड़ाया। साथ ही, पुलिस ने आसपास ऐसे लोगों को लेकर मुहिम चलाई और उन्हें पुलिस की सुरक्षा में उनके घर तक छोड़ा गया। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”815564565″]
धार से मो. अल्ताफ़ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

