तहसीलदार की फर्जी नेमप्लेट लगाकर घूमने वाले को पुलिस ने पकड़ा,चालान काटा

तहसीलदार की फर्जी नेमप्लेट लगाकर घूमने वाले को पुलिस ने पकड़ा,चालान काटा

धार/राजेश डाबी

धार जिले के मनावर पुलिस ने एक इनोवा कार पर चालानी कार्रवाई की। क्षेत्र का एक रईस और रसूख वाला व्यक्ति कई दिनों से अपनी गाड़ी पर तहसीलदार की नेम प्लेट लगाकर घूम रहा था।

मनावर पुलिस के अनुसार रिद्धेष अग्रवाल नामक मनावर क्षेत्र का गल्ला व्यापारी काफी समय से इनोवा कार क्रमांक mp09 wc 4348 में तहसीलदार के नाम की फर्जी नेम प्लेट लगाकर घूम रहा था और लोगों में भ्रम पैदा कर अपना रुतबा झाड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस उसे मनावर थाने पर लेकर आई उसकी कार की नेम प्लेट तोड़ी। साथ ही उसपर चालान भी किया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो ये युवक इलाके के वरिष्ठ अधिकारियों से विभिन्न कार्यों के माध्यम से अपनी नज़दीकियां बढ़ाकर उनके साथ अपने फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर लोगों पर रौब झाड़ता था। इसका कई लोगों से पहले भी विवाद हो चुका है। फिलहाल मनावर पुलिस ने जिम्मेदार अधिकारी के नाम नेम प्लेट लगाकर घूमने वाले रीद्धेश अग्रवाल के खिलाफ अर्थदंड के साथ चालानी कार्रवाई की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews