धार कृषि उपज मंडी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने कृषि उपज मंडी राजगढ़ परिसर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लहसुन व सोयाबीन का माल बरामद किया है। साथ ही इस मामले में फरार एक आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित संदीप पिता जयप्रकाश जैन निवासी राजगढ़ ने 9 जनवरी को मामला दर्ज करवाया था कि मंडी प्रांगण मे रखे सोयाबीन के कट्टे चोरी हो गए है। वहीं दूसरे पीड़ित गिरधारीलाल पाटीदार ने भी लहसुन के कट्टे चोरी हो जाने की एफआईआर दर्ज कार्रवाई थी। दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मंडी में काम करने वाले हम्मालों द्वारा चोरी की जा रही है। पुलिस ने टीम के साथ मंडी में पहुंचकर प्रेम पिता मुन्नालाल वसुनिया उम्र 32 साल निवासी झिंनतोड़ी राजगढ़, राहुल पिता किशन चौहान उम्र 23 साल निवासी संजय कालोनी राजगढ़ तथा, रोहित पिता जितेन्द्र राठौड उम्र 24 साल निवासी शंकरपुरा राजगढ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से लहसुन व सोयाबीन बरामद किया गया है। आरोपी चोरी की उपज को सस्ते दामों पर अन्य लोगों को बेचने का काम करते थे। वहीं इस पूरे मामले में एक आरोपी आनंद पिता चंदरसिहं निवासी पिपलीटोडी राजगढ़ फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews