Dhar News : धार जिले के गंधवानी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां अवैध शराब से भरे ट्रक समेत एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंधवानी के जामली से एक अवैध शराब का ट्रक गुजर रहा है। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चैकिंग अभियान चलाया।

आगे की कार्रवाई जारी

ट्रक की तलाश के दौरान उसमें से 1,008 अवैध शराब की पेटी जब्त की गई। जिसकी कीमत लगभग 36 लाख 28 हजार रूपए बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। साथ ही, आगे की कार्रवाई जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”824337207″]

[dgv_vimeo_video id=”824337680″]

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट