कोरोना के कहर के बीच भी कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी

कोरोना के कहर के बीच भी कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी

धार/राजेश डाबी

2019 के धार लोकसभा सीट से चुनाव में प्रत्याशी रहे दिनेश गिरवार ने कांग्रेस से अपनी प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ बदनावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को थोक में इस्तीफे दिए। कांग्रेस के विधानसभा प्रवक्ता रहे मनोज सोलंकी ने इस बारे में जानकारी दते हुए कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया व विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की पार्टी में हुई अवहेलना एवं अपमान को देखते हुए मन बड़ा दुखी है। इससे आहत होकर हमने कांग्रेस पार्टी के समस्त पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को भी मेल कर दी गई है।

कमलनाथ को लिखे अपने पत्र में उन्होने कहा कि हमारे त्यागपत्र तत्काल स्वीकृत किये जाएं। इस्तीफा देने वालो में दिनेश गिरवाल लोकसभा प्रत्याशी धार महू क्षेत्र, विक्रम पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बदनावर, विजय सिंह पंवार विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस बदनावर, आत्माराम जाट प्रदेश महामंत्री मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस, धर्मेंद्र सिंह नाथावत पूर्व विधायक प्रतिनिधि , मनोज सोलंकी कवि कांग्रेस विधानसभा प्रवक्ता व आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष बदनावर, संजय राठौड़ नागदा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस बदनावर, राधेश्याम पाटीदार मंडल अध्यक्ष तिलगारा, अशोक राठौड़ सेक्टर अध्यक्ष मुलथान, शिवनारायण पटेल जाबड़ा बोरदा सेक्टर अध्यक्ष, रामेश्वर पाटीदार तिलगारा सेक्टर अध्यक्ष, रमेश जमादार भेसोला सेक्टर अध्यक्ष,  दिलीप पटेल छायन  सेक्टर अध्यक्ष व महेंद्र गोयल कांग्रेस नेता मुलथान आदि शामिल है। सोलंकी ने बताया कि आगामी दिनों में ओर भी कार्यकर्ता अपना इस्तीफा देंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews