धार में भारी बारिश से उफान पर नदी नाले, फसलें हुई बर्बाद, प्रशासन अलर्ट

धार में भारी बारिश से उफान पर नदी नाले, फसलें हुई बर्बाद, प्रशासन अलर्ट

Dhar News : धार जिले में बीती रात से भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। जिसके कारण माही डैम के 8 गेट अभी खोल दिए गए हैं जबकि दूसरा काली कराई डैम के गेट 30 सेंटीमीटर खोले गए है। इधर, मांडवड़ि डैम के गेट 20 cm खोले गया है। वहीं, मान डैम के 6 गेट खोले गए है। बता दें कि नर्मदा नदी का जलस्तर 138,55 से बढ़कर खतरे के निशान को पार कर चुका है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। SDRF और NDRF की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”865221822″]

कलेक्टर ले रहे अपडेट

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं एसपी मनोज कुमार सिंह पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। नर्मदा किनारे बसे हुए गांव को खाली कराए जा रहे हैं। एक्कलबारा, अछोदा, सेमल्दा, शरीकपुरा, बडदा, मलणगांव तक नर्मदा किनारे के गांव के लोगों को समझाइए देकर दूसरी जगह के शासकीय मिडिल स्कूलों में सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं, धार से मनावर के बीच संपर्क टूट चूके हैं। इंदौर से मनावर के बीच मंडावरी नदी में ज्यादा पानी पुल के ऊपर बहने से आवागमन को रोक दिया गया है।

विधायक ने किया निरीक्षण

धर्मपुरी बस स्टैंड तक नर्मदा नदी का पानी आ चुका है। बदनावर के पास रिंगनोद गांव में नदी के तेज पानी की बहाव में तोरिक नाम का लड़का बह चूका है। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जिले में भारी वर्षा को मध्य नजर रखते हुए प्रशासन ने सभी से संभल कर रहने का आग्रह  किया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। निसरपुर के कोटेश्वर में एसडीआर, एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। वहीं, कुक्षि विधायक ने रात्रि को नर्मदा नदी के किनारे बसे गांव का निरीक्षण किया और कलेक्टर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”865221613″]

धार से मो. अल्ताफ़ की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews