Road Accident : धार में पिकअप और टैंकर की जोरदार भिड़ंत, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

road accident

धार, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के धार जिले में आज मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया । यहां पिकअप वाहन को टैंकर ने टक्कर मार दी , जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई वही करीब 20 घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा। हादसा कैसे हुआ यह अभी तक स्पष्ट नही है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मामला इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे का है । यहां मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को एक टैंकर ने टक्कर मार दी।दुर्घटना में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 20 घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल रवाना किया वही मृतकों को पीएम के लिए भेजा। बताया जा रहा है किपिकअप वाहन में करीब 40 मजदूर सवार थे, जो मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। 6 मृतकों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। अभी मृतकों की शिनाख्त नही हो पाई है। हादसा कैसा हुआ यह अभी स्पष्ट नही है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर लिखा है कि धार जिले के तिरला थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात हुए सड़क हादसे में कई श्रमिक बंधुओं के असामयिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा शोकाकुल परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews