साधौ ने लिया सिंधिया का पक्ष, दिया ये बयान

साधौ ने लिया सिंधिया का पक्ष, दिया ये बयान

मो.अंसार/धार। कांग्रेस में मची अंदरूनी घमासान को संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने पार्टी का लोकतंत्र करार दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस एक डेमोक्रेटिक पार्टी है और यहां हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। ऐसे में अगर कोई अपनी राय व्यक्त करता है तो ये अच्छी बात है। इस तरह साधौ ने बिना सिंधिया का नाम लिये उनका समर्थन किया है।

विजयलक्ष्मी साधौ ने ये बात धार में कही, वे यहां मनावर में कि किसान ऋण माफी योजना अंतर्गत किसानों को राशि वितरित करने आई थीं। योजनांतर्गत प्रभारी मंत्री ने 2908 किसानों को 20 करोड़ से अधिक राशि वितरित की। यहां पत्रकारों ने उनसे सुमित्रा महाजन द्वारा दिये गये बयान को लेकर सवाल पूछा जिसमें सुमित्रा ताई ने कहा है कि सिंधिया और कमलनाथ में कोई भेदभाव नहीं है, इसपर साधौ ने कहा कि हम तो अपना घर देख रहे हैं उन्हें दूसरों के घरों में झांकने की आदत है, वो अपना घर देखें। यहीं एक अन्य सवाल के जवाब में वो ये कहते हुए सिंधिया का बचाव करती नज़र आई कि उनकी पार्टी में लोकतंत्र हैं जहां सभी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews