धार में सड़क पर नोट मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

धार में सड़क पर नोट मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

धार/मोहम्मद अंसार

धार में भी सड़क पर नोट मिलने की घटना सामने आई है। रघुनाथ पूरा में मिली जानकारी के बाद धार प्रशासन ने तुरंत इसे संज्ञान में लिया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से नोट जब्त किये। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सड़क पर नोट मिलने की जानकारी तब लगी एक महिला हॉस्पिटल से वापस अपने घर आ रही थी, नोट दिखने पर उस महिला ने मोहल्ले वालों को बताया और मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नोटों को एकत्रित किया और जांच की जा रही है।

इससे पहले भी इंदौर में सड़कों पर नोट मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी और लोग ये आशंका जता रहे थे कि किसी शरारती तत्व द्वारा कोरोना फैलाने के उद्देश्य से ये हरकत की गई है। हालांकि बाद में जांच में पता चला था कि ये नोट किसी गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय की जेब से गिर गए थे। वहीं ग्वालियर में भी नगर निगम के बाल भवन कार्यालय के बाहर सड़क पर लकड़ी के नीचे 100 -100 के नोट दबे हुए मिले थे। बहरहाल धार पुलिस अब वहां मिले नोटों की सच्चाई पता करने में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews