
Dhar News : मध्यप्रदेश के धार जिले में चोरी करने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें रस्सी से बांधकर पैदल ही धामनोद थाने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने रास्ते भर चोरों की जमकर पिटाई भी की। वहीं, थाने पहुंचते ही ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्राम गुलझरी का मामला
दरअसल, मामला धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुलझरी का है। जहां रात में 6 से 7 बदमाश चोरी के इरादे से वहां पहुंचे लेकिन गांव वालों के जाग जाने पर कुछ बदमाश वहां से भाग निकले जबकि 4 बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
[dgv_vimeo_video id=”784323958″]
हाथ रस्सी से बांधकर निकाला जुलूस
वहीं, सूचना के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने चारों बदमाशों के हाथ रस्सी से बांधकर जुलूस निकाला और धामनोद थाने पहुंचे, जहां चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”784323903″]
धार से मो. अल्ताफ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

