होली खेलने के बाद नदी में नहाने आए तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत-धार के खलघाट पर हुई दुर्घटना

Road Accident In Dewas

Dhar Road Accident : धार के राऊ-खलघाट फोरलेन में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, तीनों दोस्त होली खेलने के बाद नहाने के लिए नदी में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ग्राम धानी में होली के रंग को साफ करने के लिए 6 दोस्त खलघाट नर्मदा नदी में स्नान करने आये थे। जिसमें तीन दोस्तों के सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद जाम लग गया, घायलों को फौरन नजदीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

अज्ञात वाहन में पीछे से टकराए

घटना के बारे मे बताया जा रहा है कि 06 दोस्त अलग अलग दो मोटर साइकिलों पर सवार थे, सभी तेज गति में गाड़ी चला रहे थे, इसी दौरान धानी के समीप बाइक सवार तीनों दोस्त पीछे से किसी अज्ञात वाहन में घुस गए। टक्कर लगने के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से धामनोद अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से मानपुर की ओर जा रहे थे। तीनों के शवों को धामनोद शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews