राजनीतिक रंजिश के चलते धारदार हथियार से उपसरपंच की हत्या

राजनीतिक रंजिश के चलते धारदार हथियार से उपसरपंच की हत्या

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पुलिस बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाने पर नाकाम साबित हो रही है। एक बार फिर जिले के एक गांव में उपसरपंच को मौत के घाट उतार दिया गया और आरोपी फरार भी हो गया। फिलहाल हत्या का पुख्ता कारण पता नहीं चल सका है। सूत्रों के मुताबिक हत्या के पीछे रातनीतिक रंजिश बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, धार जिले के टांडा के ग्राम पंचायत पूरा में इस वारदात को अंजाम दिया गया। देर रात बदमाशों ने खेत में जाकर सोतो समय उपसरपंच पर हमला किया। धारदार हथियार से हमला करने के बाद बदमाश खेत से फरार हो गए। उपसरपंच का नाम रतनसिंह है, फिलहाल पुलिस ओर एफएसएल टीम ने जांच की शुरूआत कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews