धार जिले में शराबी शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल, निलंबन की कार्रवाई जारी

इस वीडियो के वायरल होते ही ग्रामीणों और अन्य शिक्षकों ने पंचनामा तैयारकर इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
viral video

Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शासकीय स्कूल में शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह नशे की हालत में सोते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही ग्रामीणों और अन्य शिक्षकों ने पंचनामा तैयारकर इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है।

वीडियो वायरल

दरअसल, मामला कुराडिया गांव का है। जब एक शराबी शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा। इसके बाद वह बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में ही सो गया। जिसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।

[dgv_vimeo_video id=”1012424917″]

निलंबन की कार्रवाई जारी

वहीं, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला ने बताया कि वह खुद इसकी जांच करने के लिए स्कूल पहुंचे थे। जिसकी पहचान अमर सिंह मौर्य के रुप में की गई है। बता दें कि इस टीचर के पहले भी इस प्रकार की करतूतें सामने आ चुकी है, जिसके लिए इसे 6 महीनों के लिए निलंबित भी किया गया था। अब पूरे मामले में शराबी शिक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1012422634″]

धार, मो अल्ताफ़
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews