कोरोना से जंग : MP में यहां 8 दिन का ‘स्वैच्छिक लॉकडाउन’, पहले दिन दिखा असर

Lockdown

धार/राजगढ़, राजेश डाबी 
मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है| सरकार ने सार्वजानिक आयोजनों पर पाबन्दी लगाई है| अलग-अलग जिलों में सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा रहा है| लेकिन धार (Dhar) जिले के राजगढ़ (Rajgarh) में 8 दिनों के स्वैच्छिक लॉकडाउन (voluntary-lockdown) का फैसला लिया है| जनप्रतिनिधि और चिकित्सकों के स्वैच्छिक लॉकडाउन के आह्वान के बाद सोमवार को राजगढ़ पूरी तरह से बंद रहा।

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां लोग खुद जागरूक हैं और स्वैच्छिक लॉकडाउन को सफल बनाने लोग इसका समर्थन कर रहे हैं| विधायक ने जनप्रतिनिधियों व डॉक्टरों के साथ नगर भ्रमण कर लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए जागरूक किया। कुछ दुकानों की आधी शटर खुली दिखने पर फटकार लगाकर बंद कराई गई।

राजगढ़ में विधायक प्रताप ग्रेवाल, बीएमओ डॉ. एमएल जैन, डॉ. राहुल कुलथिया, सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने नगर का भ्रमण कर स्वैच्छिक लॉक डाउन का पालन करने के लिए अपील भी की| कुछ दिन पहले विधायक प्रताप ग्रेवाल, वरिष्ठ चिकित्सक एमएल जैन व उनकी टीम ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोगी बनने की विनम्र अपील की थी।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सहमति से स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाया गया है जो प्रदेश के लिए पहला मामला होगा। सोमवार से नगर बंद का आह्वान कुछ दिन पहले नगर परिषद में हुई बैठक के बाद किया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews