टीआई पति पर फूटा पत्नी का गुस्सा, सरेआम पीटा, वीडियो वायरल

टीआई पति पर फूटा पत्नी का गुस्सा, सरेआम पीटा, वीडियो वायरल

राजेश डाबी/मो.अंसारी, धार। जिले के गंधवानी में थाना प्रभारी नरेंद्र सूर्यवंशी पर उनकी पत्नी ने रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। टीआई की धर्मपत्नी इंदौर में रहती हैं तथा उन्हें अपने पति के किसी युवती के साथ प्रेम संबंधों की जानकारी मिली थी। इसके बाद वो टीआई सूर्यवंशी के निवास गंधवानी पहुंच गई। काफी देर तक आवाज़ लगाने के बाद भी जब टीआई ने दरवाजा नहीं खोला तो उनकी पत्नी ने वहीं हंगामा मचा दिया। इसके बाद जब टीआई और उसके साथ पाई गई युवती बाहर आए तो गुस्साई महिला ने अपने पति के साथ जमकर हाथापाई की।

इस दौरान मौके पर बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय एसडीओपी भी वहां पहुंच गए। पत्नी ने आरोप लगाया है कि सूर्यवंशी पिछले तीन दिन से एक युवती के साथ रह रहे हैं जिसके बाद धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने टीआई को निलंबित कर दिया है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि टीआई जिस युवती के साथ रह रहा था, उसने उसके साथ गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस लड़की और टीआई से पूछताछ कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews