धार में दिनदहाड़े युवक ने चाकू से गला रेत कर की हत्या

bhind

धार,मो अल्ताफ़। मध्यप्रदेश के धार (dhar) जिले के पीथमपुर के सेक्टर 3 अंतर्गत आज एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई, इस पूरी घटना का वीडियो पास ही मौजूद किसी शख्स ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े… नेता प्रतिपक्ष ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, पोषण आहार मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग

वायरल हुआ वीडियो में आप स्पष्ट देख सकते हैं की आरोपी युवक किस बेरहमी से एक व्यक्ति का गला रेत रहा है, और घटना करने के बाद बेखौफ होकर घटनास्थल से जाता दिखाई दे रहा है, वही दिनदहाड़े हुई इस नृशंस हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े…क्षमताएं बढ़ाने के मौके देती है सोलो ट्रिप, जानें कैसे

पूरी घटना की सूचना मिलते ही पीथमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की पीथमपुर सीएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पीथमपुर सेक्टर 3 थाना क्षेत्र में संतोष खटीक नामक व्यक्ति है जो मटन की दुकान लगाता है पूरा घटनाक्रम में पुरानी रंजिश होना बताया जा रहा है वहीं पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”749249180″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews