सांप के काटने से 11 साल के मासूम की मौत, घर में पसरा मातम

सांप के काटने से 11 साल के मासूम की मौत, घर में पसरा मातम

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

अचानक मौसम में परिवर्तन और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में परिवर्तन हो रहा है जिस कारण जहरीले जीव जंतु अपने ठिकानों से निकलकर बस्तियों का रुख कर रहे हैं। पिछले दिनों कई ग्रामों से सर्पदंश के मामले सामने आ रहे हैं।

ऐसी ही एक घटना डिंडोरी जनपद के ग्राम सरहरी मैं रविवार रात घटित हुई जिसमें 11 वर्षीय मासूम को जहरीले सर्प ने काट लिया । मासूम को आनन-फानन में उसके परिजन मोटरसाइकिल पर बैठाकर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहाँ जांच के बाद डॉक्टर ने संदीप कुमार पिता झनक लाल मरकाम को मृत घोषित कर दिया ।

बताया जाता है कि सर्प दंश से मृत मासूम का पिता झनक लाल मरकाम नगर परिषद में वाहन चालक के पद पर कार्यरत है। घटना की रात मृतक का पिता अपनी ड्यूटी पर तैनात था। घटना के वक्त मासूम अपनी मां और दो बड़ी बहनो के साथ घर में सोया हुआ था इसी बीच उसे सांप ने डस लिया । घटना की सूचना परिजनों ने मृतक के पिता को दी। थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया मृतक संदीप के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया। गौरतलब है कि झनक लाल मरकाम के तीन संताने थी जिनमें से संदीप इकलौता पुत्र था। इकलौते पुत्र की असमय मृत्यु के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews