डिंडोरी में कोरोना की रफ़्तार से उड़ी प्रशासन की नींद, रेड जोन की ओर बढ़ रहा जिला

डिंडोरी में कोरोना की रफ़्तार से उड़ी प्रशासन की नींद, रेड जोन की ओर बढ़ रहा जिला

डिंडोरी| प्रकाश मिश्रा| जिले में लगातार कोरोना संक्रमण का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जिसने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अभी तक जितने भी कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं वे सभी अन्य राज्यों एवं जिलों से डिंडोरी जिले के में आए हुए हैं। 22 मई को जिन चार नए मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है वे सभी मुंबई से जिले में वापस आए हैं जिन्हें क्वॉरेंटाइन कर जांच हेतु सैंपल लिया गया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव बताई जा रही है । 23 मई को विक्रमपुर से एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल के डीपीएम विक्रम सिंह ने की है।

अभी तक जिले में जो कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है उनमें करंजिया विकासखंड से 1 बजाग विकासखंड से 1 समनापुर विकासखंड से 2 शहपुरा विकासखंड से 4 डिंडोरी के भोंदू टोला से 1 विक्रमपुर से 1 कुल मिलाकर संख्या 10 हो गई है।इनमें से एक करंजिया विकासखंड के कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिसचार्ज किया जा चुका है।इस प्रकार अब जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस 9 हैं। बता दें कि शहपुरा में जिन तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वे एक ही परिवार के हैं और मुंबई में रहकर मजदूरी किया करते थे।

जिला कलेक्टर बी कार्तिकेयन पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी एवं चीफ मेडिकल ऑफिसर हेल्थ की टीम ने हाल ही में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के क्वॉरेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया । कवरेन्टीन सेंटर पहुंचकर कलेक्टर ने जहां मरीजों के हालचाल जाने वही अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews