शॉर्ट सर्किट से सब्जी मंडी में लगी आग चार दुकानें जलकर हुई खाक

शॉर्ट सर्किट से सब्जी मंडी में लगी आग चार दुकानें जलकर हुई खाक

डिंडोरी।प्रकाश मिश्रा।

नगर की सब्जी मंडी मंडी में शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से बढ़ी की बचाव का कोई मौका नहीं मिल पाया। हादसे में दुकान के अंदर सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं आसपास की चार दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई। रात लगभग दस बजे के आस पास सब्जी मंडी में तीन सेट की दुकानों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार टूट जाने से दुकान में करंट फैल गया है। जिससे आग भड़क गई ।दुकान में सो रहे कलीम अली पिता पीर अली खान उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 आग की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग को सूचना दी जब तक दमकल वाहन पहुंच पाता तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन में आग पर काबू पाया गया।

सब्जी मंडी का एरिया बहुत ही संकीर्ण है जहां पर दमकल वाहन का पहुंच पाना मुश्किल है। अग्नि कांड में जो दुकाने प्रभावित हैं उनमें लगभग दस लाख रुपए के नुकसान की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौके का मुआयना करने पहुंचे तहसीलदार और राजस्व अमले ने दुकान का सर्वे कर नियमानुसार सहायता राशि प्रदान करने की बात कही है।

वहीं मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। मृतक के परिजनों से भी मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की ,साथ की हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही। घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री ओमकार मरकाम के सामने पीड़ित दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा दुकानदारों ने सब्जी मंडी में अतिक्रमण तथा नगर परिषद के द्वारा की जा रही लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की।

हालांकि नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकामऔर परिषद का अमला भी घटनास्थल पर मौजूद रहा नगर परिषद अध्यक्ष ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की साथ ही परिषद की ओर से जो भी यथासंभव मदद होगी वह उन्हें उपलब्ध कराने की बात कही। वह शासन से चार लाख रुपये की सहायता मृतक के परिजनों को देने की घोषणा
की हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews