न्यू कोर्ट बिल्डिंग एरिया और भोंदू टोला एपिक सेंटर में तब्दील

न्यू कोर्ट बिल्डिंग एरिया और भोंदू टोला एपिक सेंटर में तब्दील

डिंडोरी| प्रकाश मिश्रा| जिले में एक बार फिर कोरोना का कहर बरसा है। जिला मुख्यालय सहित अन्य विकासखंडों से 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से हड़कंप की स्थिति मच गई है। जिला मुख्यालय में एक युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसके निवास स्थान सहित आसपास के पूरे एरिया को एहतियात के तौर पर आम लोगों के लिए आवागमन से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए जिनमें डिंडोरी से 3 अमरपुर से 1 और मेहदवानी 1 से संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसकी पुष्टि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने की है। जिला मुख्यालय में एक युवक संक्रमित पाया गया जो क्वॉरेंटाइन था दो व्यक्ति आदिवासी बालक छात्रावास भोंदू टोला में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती बताए गए हैं, वही अमरपुर के जलदा मुड़िया के एक व्यक्ति और मेंहदवानी के एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई है। इस प्रकार जिले में कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं जिनमें से पांच मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके हैं शेष 24 का इलाज जारी है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews