डिंडोरी में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, संक्रमितों की संख्या पांच हुई

डिंडोरी में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, संक्रमितों की संख्या पांच हुई

डिंडोरी|प्रकाश मिश्रा| जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है जिससे अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 5 और एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 4 हो गई है।

जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के समनापुर विकासखंड में एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है ।जिसकी पुष्टि जिला चिकित्सालय के डी पी एम विक्रम सिंह ने की है। संक्रमित पाए गए मरीज की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है ज्ञात हो कि प्रवासी मजदूरों के साथ यह युवक भी मुंबई से आया था जिसे समनापुर क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। जिले में लॉक डाउन अवधि में सोशल डिस्टेंस के पालन में कोताही बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए किये गए लॉक डाउन में मिली छूट के दौरान खुलने वाली दुकानों में बाजार जैसा माहौल जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग, पुलिस प्रशासन की तमाम मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। लगातार कोरोना पॉजीटिव केस सामने आने से जिले की आम जनता में दहशत का माहौल बन रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews