कृषि अध्यादेश तथा सांसदों के निलंबन के विरोध में आई आम आदमी पार्टी, ज्ञापन सौंपा

कृषि अध्यादेश तथा सांसदों के निलंबन के विरोध में आई आम आदमी पार्टी, ज्ञापन सौंपा

डिंडोरी, प्रकाश मिश्रा। किसानों से जुड़े कृषि बिलों को राज्यसभा में असंवैधानिक तरीके से पारित कराने का आरोप लगाते हुए तथा राज्यसभा सांसदों के निलंबन का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष अमर सिंह मार्को के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

आम आदमी पार्टी ने इस ज्ञापन के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि राज्यसभा में कृषि अध्यादेश पारित कराने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से की हुई कार्रवाई पूरी तरह से असंवैधानिक व संसदीय परंपराओं और नियमों के विरुद्ध है। इस असंवैधानिक प्रक्रिया से देश में प्रजातांत्रिक परंपराओं की विश्वासनीयता को जबरदस्त धक्का लगा है। आम आदमी पार्टी ने ध्वनिमत से पारित हुए इन बिलों को कानून बनाने के लिए मंजूरी न देने का मांग राष्ट्रपति से की है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने कृषि संबंधी बिलों को राज्यसभा में पारित करने की प्रक्रिया का विरोध कर रहे राज्यसभा सांसदों का निलंबन समाप्त करने के लिए सभापति को निर्देश देने की मांग भी की है। बता दें कि बीते दिनों में केंद्र सरकार ने राज्यसभा में कृषि अध्यादेश पारित कराया है जिसमें इस अध्यादेश का विरोध कर रहे विपक्ष के 8 सांसदों को 1 सप्ताह के लिए संसद से निलंबित किया गया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews