मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का बड़ा कदम, इस नेता को किया निष्कासित

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का बड़ा कदम, इस नेता को किया निष्कासित

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रभास शेखर ने जिले की शहपुरा नगर परिषद के अध्यक्ष कांग्रेसी नेता राजेश गुप्ता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी के लेटर पैड से 15 जुलाई को जारी आदेश में राजेश गुप्ता वार्ड क्रमांक 3 शहपुरा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगातार संलिप्ट पाए जाने का उल्लेख किया गया है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने की निष्कासन की पुष्टि

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश गुप्ता के निष्कासन की पुष्टि जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने की है ।शुक्ला ने मीडिया को बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी ने 15 जुलाई को लेटर जारी कर राजेश गुप्ता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बताया जाता है कि पूर्व में भी राजेश गुप्ता के ऊपर पार्टी विरोधी कार्यो में लिप्त होने संगठन को कमजोर करने पार्टी के कार्यों को महत्व ना देने के आरोप लगते रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews