डिंडौरी जिले की सीमाएं सील, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

डिंडौरी जिले की सीमाएं सील, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

डिंडौरी । प्रकाश मिश्रा. जिला मुख्यालय में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सजग है । नजदीकी जिलों में बढ़ते संक्रमण के प्रभाव को लेकर जिला कलेक्टर बी कार्तिकेयन ने जिले की सीमाओं को सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश के मुताबिक जिले से बाहर जाने वाले वाहनों तथा जिले के अंदर आने वाले वाहनों की सघन जांच की जाएगी ।फिलहाल 22 एवं 23 अप्रैल को वाहनों की आवाजाही पूर्णता बंद रहेगी। संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए हाट बाजार एवं जिला मुख्यालय में भी दुकानों के संचालन की समयावधि का भी निर्धारण किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

पुलिस ने सीमाओं पर संभाला मोर्चा

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने भी जिले की सीमाओं पर चेकप्वाइंट तैयार कर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है । पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह जिले के हालात पर सतत नजर बनाए हुए हैं।

जिला मुख्यालय में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 20 बिस्तरों वाला विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है आज जिला कलेक्टर बी कार्तिकेयन ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया ।इसी दौरान कोरोना के इलाज का मार्क ड्रिल भी किया गया। संभावित कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए जाने पर आइसोलेशन वार्ड में किस तरह उसे उपचार दिया जाएगा पूरी प्रक्रिया को जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एसडीएम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित स्टाफ ने देखा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews