24 फरवरी को शबरी माता जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेगे सीएम कमलनाथ

24 फरवरी को शबरी माता जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेगे सीएम कमलनाथ

डिंडोरी।प्रकाश मिश्रा।

मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम ने शबरी माता जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

ज्ञात हो कि आगामी 24 फरवरी को मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री कमलनाथ का डिंडोरी प्रवास हो रहा है। जहां वह शबरी माता जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।इसके साथ ही विकास आधरित प्रदर्शनी लगाई जाएंगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मंच से प्रदान किया जायेगा।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री का जिले में आगमन हो रहा है तैयारियों का जायजा लेते हुए जिला कलेक्टर, एसपी, एसडीएम सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभा स्थल पर मंचनिर्माण ,पंडाल निर्माण, बैठक व्यवस्था ,मंच संचालन ,शिलान्यास ,भूमि पूजन, लोकार्पण के संबंध में जानकारी ली। आयोजन के दौरान मेडिकल टीम एंबुलेंस की व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था वास शबरी माता के चित्र व पूजन सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews