5 एकड़ जमीन में बनेगा थाना भवन और आवास, डीआईजी शहडोल रेंज ने किया भूमिपूजन

5 एकड़ जमीन में बनेगा थाना भवन और आवास, डीआईजी शहडोल रेंज ने किया भूमिपूजन

डिंडोरी। प्रकाश मिश्रा।

जिले के गाड़ासरई थाना भवन एव आवास के लिए शहड़ोल डीआईजी पी एस उइके ने भूमि पूजन किया, बता दें कि गाड़ासरई थाना अभी तक स्कूल के छोटे से भवन में संचालित हो रहा था, जमीन ने मिलने के कारण वर्षो से थाना भवन एवं आवास भवनों का काम प्रारंभ नही हो पा रहा था। गाड़ासरई थाना ओर पुलिस आवास के लिए 5 एकड़ भूमि सागरटोला में आवंटित की गई है । थाना भवन ओर पुलिस आवास के निर्माण की लागत राशि एक करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। शहड़ोल रेंज के डीआईजी पी एस उइके ने सागर टोला आकर काम चालू कराने के लिए भूमि पूजन किया, भूमि पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह एसडीओपी सहित थाना तो पुलिस एव ग्रमीण उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews