विवादित बांध को लेकर फिर बवाल, धरने पर ग्रामीण, मौके पर भारी पुलिस बल

विवादित बांध को लेकर फिर बवाल, धरने पर ग्रामीण, मौके पर भारी पुलिस बल

डिंडोरी। प्रकाश मिश्रा ।
जिले के समनापुर विकासखंड के अंतर्गत खरमेंर नदी मध्यम सिंचाई परियोजना के अंतर्गत बनने वाले बांध निर्माण का कार्य एक बार फिर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शुरू करने की कवायद प्रशासन ने की है।

26 फरवरी को समनापुर विकासखंड के अंडई ग्राम में बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स का जमावड़ा बांध निर्माण स्थल पर हो गया था। बांध निर्माण से जुड़ी एजेंसियां, संबंधित विभाग एवं जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौका स्थल पर मौजूद देखा गया। वही बांध निर्माण का विरोध कर रहे डूब प्रभावित गांव के ग्रामीण किसान बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विरोध दर्ज करा रहे हैं बता दे खरमेंर नदी पर बनने वाले बान्ध की स्वीकृति भाजपा के शासनकाल में प्रदान की गई थी। 348 करोड़ों की भारी भरकम राशि से बनने वाले इस बांध को लेकर ग्रामीणों ने शुरू से ही अपना विरोध दर्ज कराया था।

कलेक्टर ने मौका स्थल का निरीक्षण करने के बाद विरोध कर रहे ग्रामीणों से बात करने या प्रस्ताव रखा जिसे ग्रामीणों ने नकार दिया।ग्रामीणों का कहना है कि सरकार हमें जमीन के बदले जमीन दे बांध में हमारे खेत घर मकान सब खत्म हो रहा है मुआवजे की राशि से जीवन बसर नही हो पायेगा।

बहरहाल बांध का विरोध कर रहे ग्रामीण जन एवं जिला प्रशासन आमने सामने है क्या बांध बनेगा?क्या ग्रामीणों की मांग पूरी होगी? बांध निर्माण को लेकर आमराय बन पाएगी या नही ।फिलहाल सिर्फ सवाल है फैसला आने वाले समय में तय होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews