
Dindori News : विगत कई वर्षों से डिंडोरी जिले में झोलाछाप चिकित्सकों ने अपनी दुकानें खोल रखी हैं जिले में सैकड़ों कथित चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से अपना गोरख धंधा चला रहे हैं। बड़ी बात बात यह है की जिला मुख्यालय में ही दर्जनों झोलाछाप चिकित्सक बेखोफ अपनी दुकान चला रहे हैं और ग्रामीणों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिला प्रशासन के औचक निरीक्षण के बाद जहां दो कथित चिकित्सक पकड़े गए वहीं जानकारी लगते ही अन्य चिकित्सक अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए।
इन पर हुई कार्रवाई
कलेक्ट्रेट के सामने ही एस के विश्वास लगभग दो दशक से अधिक समय से अपना दवाखाना चला रहा था जो शुक्रवार को कार्रवाई की जद में आ गया इसी तरह दिलीप चक्रवर्ती को भी अंग्रेजी दवाओं के साथ पकड़ा गया। दोनो ठिकानों से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं, सीरिंज, ग्लूकोज बोतल सहित अन्य दवाएं पकड़ी गई, कार्रवाई के बाद जिले में झोलाछापों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
महत्त्वपूर्ण बात यह है कि जिले में संचालित अवैध पेथालोजी के विरुद्ध प्रशासन कब कार्रवाई करता है। झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ की गई कार्रवाई ने जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे गोरखधंधे में स्वास्थ्य विभाग की कलई खोल कर रख दी है।
[dgv_vimeo_video id=”987136236″]
[dgv_vimeo_video id=”987136616″]
कार्रवाई के दौरान डिंडोरी एसडीएम रामबाबू देवांगन, सीएमएचओ डॉ रमेश मरावी, नायब तहसीलदार शशांक शेंडे सहित राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।
डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”987136448″]
