Dindori News : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Dindori News : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Dindori Accident News : सिटी कोतवाली क्षेत्र के रूसा गांव के भर्रा टोला में एक ट्रक ने बाइक में सवार साले बहनोई को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक 100 मीटर तक बाइक को घसीटता ले गया। घटना में बाइक सवार बहनोई की मौत हो गई वहीं घायल साले को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

यह है पूरी घटना

बता दें कि घानामार निवासी साजिद खान अपने साले आरिफ खान के साथ मोटर साइकिल से मढिया रास से डिंडौरी जा रहा था। निर्माणाधीन सड़क में धूल उड़ रही थी, तो वह ट्रक को ओवर टेक कर आगे निकल गया। ट्रक ईट लेकर तेजी से निकला और बाइक को टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और ट्रक चालक बाइक को 100 मीटर तक घसीट कर ले गया।

[dgv_vimeo_video id=”803492185″]

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली प्रभारी सी के सिरामे घटना स्थल पर बल के साथ पहुंच गए। मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”803492793″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews