Dindori News : स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं मिला 2 माह से वेतन, सौंपा ज्ञापन

Dindori News : स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं मिला 2 माह से वेतन, सौंपा ज्ञापन

Dindori Health Workers Did Not Get Salary News : डिंडौरी जिले के बहु उद्देशीय स्वास्थ कर्मचारियों को 2 माह से वेतन नही मिला, वेतन न मिलने से ग्रमीण इलाको में काम करने वाले स्वास्थ कर्मचारी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वही अनेक कर्मचारियों आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है, होली के पर्व में भी वेतन का भुगतान नही किया गया, वेतन न मिलने से जिले भर के 500 स्वास्थ कर्मचारी प्रभावित हुए है, सभी कर्मचारियों ने कलेक्टर आकर कलेक्टर के नाम आवेदन देते हुए शीघ्र वेतन दिलाये जाने की मांग की है।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बता दें कि सोमवार को जिले भर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने दो माह से वेतन ना मिलने पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही 7 दिन के अंदर वेतन ना मिलने पर काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है।

[dgv_vimeo_video id=”807494901″]

वेतन ना मिलने पर काम बंद कर आंदोलन की दी चेतावनी

स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के जिला अध्यक्ष आर के राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में काम करते हैं, उन्हें यात्रा भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। अपने पैसे से डीजल पेट्रोल डालकर स्वास्थ्य विभाग का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। पिछले दो माह से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वेतन तक नहीं दिया जा रहा है, जिससे जीवन यापन करने में आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। अगर 7 दिन के अंदर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया, तो कर्मचारी कामबंद आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। ज्ञापन सौपने के दौरान कीर्ति कछवाहा, कांति धुर्वे, अनीता शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”807494261″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews