Dindori News : वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण की मांग को लेकर रसोईया संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Dindori News : वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण की मांग को लेकर रसोईया संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Dindori Protest News : डिंडोरी जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट चौराहा पर रसोईया संघ की अनिश्चितकालीन धरना एवं प्रदर्शन जारी है। धरना प्रदर्शन के माध्यम से रसोईया संघ वेतन वृद्धि तथा नियमित कर्मचारी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। रसोईया संघ की अध्यक्ष गीताबाई सारथी ने बताया कि विगत कई वर्षों से उन्हें मानदेय के रूप में ₹2000 सरकार दे रही है वह भी उन्हें नियमित प्राप्त नहीं होता है जिसके कारण उनका परिवार तंगी के दौर से गुजर रहा है। रसोईया संघ ने मांग की है कि सरकार उनका वेतन बढ़ाकर ₹15000 प्रतिमाह करें साथ ही उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह शासकीय कर्मचारी का दर्जा प्रदान करें।

[dgv_vimeo_video id=”778827595″]

विधानसभा में रखेंगे आपकी मांगों को : विधायक

रसोइयों के धरना प्रदर्शन में डिंडोरी के विधायक ओमकार मरकाम भी पहुंचे जिन्होंने रसोइयों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीबों की सुनने वाली नहीं है अमीरों को लाभ पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है आपकी मांगे जायज है और हम आपके साथ हैं आपकी मांगों को हम विधानसभा में भी रखेंगे हमारा प्रयास रहेगा कि आपकी मांगे पूरी हो जाए। रसोईया संघ की अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तो उन्हें सड़क जाम और भूख हड़ताल के लिए बाध्य हो होना।
डिंडौरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”778827371″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews