उज्जवला योजना के हितग्राही नहीं करा रहे हैं सिलेंडर रिफिलिंग, सब्सिडी हो सकती है वापस

उज्जवला योजना के हितग्राही नहीं करा रहे हैं सिलेंडर रिफिलिंग, सब्सिडी हो सकती है वापस

डिंडौरी। प्रकाश मिश्रा। केंद्र सरकार उज्जवला योजना के अंतर्गत महिलाओं मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है किंतु देखा जा रहा है कि उज्जवला योजना के लाभान्वित हितग्राही दूसरी बार सिलेंडर भरवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं जिसके कारण हितग्राहियों को मिलने वाली अगली सब्सिडी की राशि उनके खाते में आना बंद हो सकती है।

एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत पात्र पंजीकृत हितग्राहियों को गैस सिलेंडर की राशि सीधे उनके खातों में दी जा रही है। वर्तमान समय में योजना के उपभोक्ताओं को अप्रैल से जून तक 3 माह की अवधि के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर देने का प्रावधान केंद्र सरकार ने किया है। अप्रैल माह समाप्त होने को है ऐसे में भी उज्जवला योजना के कई हितग्राही हैं जिन्होंने मुफ्त सिलेंडर के लिए एजेंसी में बुकिंग नहीं कराई है जबकि उनके खाते में अप्रैल माह की राशि भी आ गई है बताया जा रहा है कि समय पर गैस सिलेंडर न लेने और बुकिंग न कराने पर उनकी अगले माह की सब सिटी उनके खाते में नहीं आ पाएगी ।

इस संबंध में संबंधित गैस एजेंसियों सहित पेट्रोलियम कंपनी ऐसे सभी उपभोक्ताओं को जानकारी देना प्रारंभ कर दिया है 30 अप्रैल 2020 के पूर्व बुकिंग कर सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को कहा जा रहा है। बता दें कि उज्जवला योजना के अंतर्गत जिले में लगभग अठारह हजार उज्जवला गैस कनेक्शन बांटे गए हैं। इण्डेन एजेंसी मैनेजर के अनुसार योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं के खाते में जैसे ही राशि आती है उसे तत्काल सिलेंडर प्राप्त कर गैस की बुकिंग करवा लेना चाहिए और गैस रिफिल प्राप्त करते समय गैस एजेंसी को सिलेंडर का भुगतान भी करना चाहिए। ऐसा करने पर ही अगले सिलेंडर की बुकिंग होती है और सब्सिडी की राशि उनके खाते में आती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews