नर्मदा तट में फेंके दर्जनों की संख्या में मरे हुए मुर्गे , विरोध के बाद हरकत में आया प्रशासन

नर्मदा तट में फेंके दर्जनों की संख्या में मरे हुए मुर्गे , विरोध के बाद हरकत में आया प्रशासन

प्रकाश मिश्रा।डिंडोरी।

शुक्रवार की सुबह नर्मदा तट के मरीन ड्राइव रोड पर दर्जनों की संख्या में मरे हुए मुर्गों को देखते ही रोड से निकलने वाले राहगीरों और नर्मदा में स्नान व दर्शन करने आने वाले लोगों में आक्रोश फैल गया ।बता दें कि नर्मदा तट के पीछे मुख्य बस स्टैंड में बड़ी संख्या में मीट की दुकाने संचालित होती हैं किसी असामाजिक तत्व ने मरे हुए मुर्गों को नर्मदा किनारे ले जाकर फेंक दिया जिसके कारण वहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।

घटना की खबर लगते ही बड़ी संख्या में युवा वहां पर एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। घटना की खबर लगते ही नगर परिषद प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में मरे हुए मुर्गों को वहां से हटाया गया।

बता दें कि पिछले कई माह से मछली मार्केट नगर के बाहर बनकर तैयार हो गया है किंतु प्रशासन की लापरवाही के चलते मछली मार्केट स्थानांतरित नहीं हो पाया। विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि जानबूझकर लोगों के द्वारा इस प्रकार की हरकतें की जा रही है जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं जिन्हें अब बर्दाश्त नहीं की जायेगा। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए युवाओं ने तत्काल मीट मटन मार्केट स्थानांतरित किए जाने की मांग की है ।वही नगर परिषद सीएमओ ने संबंधितों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाने की बात कही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews