शराबी बेटे ने उतारा पिता को मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

शराबी बेटे ने उतारा पिता को मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

डिंडोरी| प्रकाश मिश्रा| जिले की विक्रमपुर चौकी अंतर्गत ग्राम मुड़की बड़टोला में बेटे ने ही वृद्ध पिता पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हमले में वृद्ध पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पिता पुत्र के बीच में शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था|

16 मई देर शाम शराब को लेकर दोनों पिता-पुत्र के बीच कहा सुनी हो गई जिससे क्रोधित होकर हत्यारे पुत्र ने वृद्ध पिता पर बांस के डंडे से हमला कर दिया| सिर में घातक चोट लगने के कारण मौके पर ही ढोली राम मरावी उम्र 56 वर्ष की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर विक्रमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र संतोष पिता ढोली राम निवासी मुड़की बड़टोला उम्र 34वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।विक्रमपुर पुलिस हत्या के आरोपी पुत्र के विरुद्ध धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews