पत्नी की हत्या के आरोपी पति ने लगाई फांसी, घटना के बाद से था फरार

पत्नी की हत्या के आरोपी पति ने लगाई फांसी, घटना के बाद से था फरार

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी के बजाग थाना क्षेत्र के ग्राम भर्रा टोला भानपुर मे पिछले दिनों हुए हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। दो दिन पहले आरोपी छोटेलाल यादव (50 वर्ष) ने शराब के नशे में अपनी पत्नी अमला बाई (48 वर्ष) को मामूली विवाद पर धारदार हथियार फरसा से मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद आरोपी मौका पाकर फरार हो गया था जिसकी तलाश थाना पुलिस को थी। हत्या के आरोपी छोटेलाल के द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना ने परिवार को झझकोर कर रख दिया। पत्नी के चिता की आग ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि आरोपी पति ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

घटना की जानकारी ग्रामीणों को उस समय लगी जब गांव की महिलाएं सुबह मृतका अमला बाई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए दोना पत्तल तोड़ने जंगल पहुंची। यहां साजा के पेड़ पर रस्सी से लटकती छोटेलाल की लाश दिखाई दी। महिलाओं ने आकर गांव में घटना की जानकारी दी साथ ही परिजनों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहाँ ग्रामीणों के सामने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews