
Dindori News : यूं तो मध्यप्रदेश का डिंडौरी जिला अपराधों के मामले में शांतिप्रिय क्षेत्रों की गिनती में आता है लेकिन दिनोंदिन अब अपराधों के तरीकों में बदलाव आ रहा है। अब जिले के अंदर फिल्मी स्टाइल में कट्टे की नोक पर अवैध वसूली जैसे अपराध को अंजाम देने से भी अपराधी बाज नहीं आ रहे हैं।

कला पडरिया का मामला
जिसका एक ताजा मामला मंगलवार की देर रात सिटी कोतवाली क्षेत्र के कला पडरिया गांव से सामने आया है। जहां पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने कट्टे से दो फायर कर दिया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, ग्रामीणों की पकड़ में दो आरोपी आए जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कट्टा जप्त का दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर सिटी कोतवाली निरीक्षक सी के सिरामे ने बताया कि कला पडरिया गांव में शिक्षक कर्म सिंह से अनूपपुर जिले के श्याम दुआरी गांव से तीन युवक लीलाधर धुर्वे, मौजन सिंह और ओमकार सिंह अवैध रूप से 50 हजार रुपये वसूलने आये थे। रात में विवाद हुआ तो ओमकार ने कट्टे से दो हवाई फायर कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”805881951″]
फरार आरोपी की तलाश जारी
फायर की आवाज सुनकर गांव लोग एकत्रित हुये तो कट्टा फेक कर ओमकार भाग निकला। ग्रामीणों ने दो आरोपी लीलाधर और मौजन सिंह को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आई पी सी 294, 323, 506, 327, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही, गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।

डिंडौरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

