सबरी जयंती समारोह में पहुंचे सीएम कमलनाथ, विभिन्न योजनाओं किया शिलान्यास

सबरी जयंती समारोह में पहुंचे सीएम कमलनाथ, विभिन्न योजनाओं किया शिलान्यास

डिंडोरी।प्रकाश मिश्रा।

जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित माता सबरी जयंती समारोह एवं विशाल आदिवासी सम्मेलन में शिरकत करने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का पहुंचे। मंत्री ओमकार मरकाम ने जिले की ओर से आदिवासी समुदाय की ओर से विशेष पगड़ी एवं कोटी माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। डिंडोरी पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए 35 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सबरी माता का व्यक्तित्व सरल, सौम्य और संस्कृति का वाहक रहा है आज के युवाओं को उनकी शिक्षा एवं संस्कृति को अपनाकर आगे बढ़ना होगा। विशाल आदिवासी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा किआदिवासी भाइयों को अपने अधिकारों को पाने के लिए मुँह खोलना होगा। जिले में कृषि कालेज मेडीकल कालेज सहित नर्सिंग कालेज की मांग पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करने की वजाय अमल करने पर जोर देने की बात कही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews