अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का चला हंटर, शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का चला हंटर, शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

प्रकाश मिश्रा।डिंडोरी।

काफी लंबे समय से ज़िला मुख्यालय सहित आसपास के सभी विकास खंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब विक्रय को लेकर लगातार मीडिया एवं अन्य माध्यमों से शिकायतें मिल रही थी जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह की सिविल टीम ने मुख्यालय के लगभग 12 से 13 ठिकानों पर देर रात छापामार कार्रवाई की। जिसमें अवैध शराब विक्रेताओं के पास से लगभग 100 लीटर शराब जप्त की गई ।अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नियम विरुद्ध बेची जा रही शराब पर लगाम लगाने एवं इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मुहिम छेड़ी है ।

ज़िला मुख्यालय के अंदर ही दर्जनों ऐसे ठिकाने हैं जहां पर खुले आम शराब बेची जा रही है ।शाम होते ही अवैध शराब के अड्डे मयखाने में तब्दील हो जाते हैं आबकारी विभाग की मिली भगत एवं अधिकारियों की उदासीनता के कारण शराब का व्यवसाय नगर में बड़ी तेजी से फल-फूल रहा है।

सूत्रों की मानें तो आबकारी पुलिस और कोतवाली पुलिस शराब के अवैध व्यापार पर नियंत्रण नहीं बना पा रही है कहीं ना कहीं मिलीभगत का यह खेल अवैध शराब व्यापार को प्रोत्साहित करता रहा है ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सिंह की इस कार्रवाई से जहां अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है वहीं शराब पीने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई ने दहशत फैला दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews