कोरोना को लेकर जेल प्रशासन का बड़ा कदम, 8 बंदियों को 45 दिन की पेरोल

कोरोना को लेकर जेल प्रशासन का बड़ा कदम, 8 बंदियों को 45 दिन की पेरोल

डिंडौरी। प्रकाश मिश्रा। मध्यप्रदेश में जहा कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा और प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है इस बीच ही कोरोना का असर प्रदेश की केंद्रीय जेलो पर भी पड़ा है। जिसके चलते जेल प्रशासन ने पूर्व में कैदियों को एक समयावधि के लिए छोड़ने का निर्णय लिया है जिसकी औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर दी है।

क्या है मुख्यमंत्री शिवराज का फैसला

इस सम्बन्ध में, प्रदेश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश की जेलों में बंद 5000 कैदियों को इमरजेंसी पैरोल पर रिहा करने का फैसला किया है। जिसमें कैदियों को 60 दिन के लिए रिहा किया जाएगा, इसके लिए 2 दिन में 3000 कैदियों को बेल दी जाएगी और इन 3000 कैदियों को 45 दिनों की अवधि के लिए बेल दी जाएगी।इसके लिए सरकार ने मप्र कैदी की छुट्टी के नियम, 1989 में संशोधन किया है।

डिंडोरी जिला जेल ने 8 कैदियों को किया रिहा

राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत डिण्डोरी जिला जेल में विभिन्न मामलों में सजा काट रहे 8 कैदियों को न्यायालय के आदेश अनुसार 45 दिन की अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया है ।जेलर एस के गनेशे से प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय को तेरह बंदियों के आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 8 बंदियों की अंतरिम जमानत स्वीकृत की गई है जिन्हें विधि अनुसार स्वयं के मुचलके पर 45 दिन के लिए रिहा किया गया है।बता दें कि छोड़े गए सभी 8 बंदी डिंडोरी जिले के विभिन्न ग्रामों के निवासी हैं।

जिला जेल को किया सेनेटाइज

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जिला जेल में भी ऐतिहाती कदम उठाए गए हैं एक और जहां पूरे जेल परिसर को सैनिटाइज कराया गया है वहीं आने जाने वाले लोगों के लिए हाथ धोने की व्यवस्था गेट के बाहर ही की गई है ।जेल में पदस्थ स्टाफ एवं अन्य लोगों के बीच भी सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews