डिंडोरी में मिला दूसरा कोरोना पॉजिटिव, नासिक से आया था युवक

डिंडोरी में मिला दूसरा कोरोना पॉजिटिव, नासिक से आया था युवक

डिंडोरी| प्रकाश मिश्रा| Dindori जिले में एक बार फिर कोरोना (Corona) ने दस्तक दे दी है जिले के शहपुरा विकासखंड मुख्यालय में बनाए गये क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) में भर्ती 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आई है | जिसकी पुष्टि शहपुरा स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सत्येंद्र परस्ते सहित जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर हेल्थ डॉक्टर आर के मेहरा ने की है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नासिक से मजदूरों के साथ आए 25 वर्षीय युवक सैफुल्लाह खान को एहतियात के तौर पर शहपुरा के टिकरिया रोड में बने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में कवरेन्टीन किया गया था जिसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। 9 मई शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने हलचल तेज कर दी ।वहीं शहपुरा में प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर लोगों को सतर्क रहने व सोशल डिस्टेंस सहितलॉक डाउन का पालन करने की अपील की है। क्वारंटाइन क्षेत्र को सील कर दिया गया है तथा एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है।

बता दें कि जिले में कोरोना पॉजिटिव का यह दूसरा मामला सामने आया है इसके पहले 20 मार्च को जिले के करजिया विकासखंड से 14 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।बाद में अन्य जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विगत दिनों ही डिसचार्ज किया गया है। फिलहाल दूसरे नए पॉजिटिव युवक को जिला मुख्यालय में बने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है ।दूसरा कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले के हालात बदल सकते हैं । जिले में कोरोना का दूसरा केस पॉजिटिव आने के बाद जहां आमजन में दहशत देखी जा रही है वहीं जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अमले में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल मची हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews